पुलिस के मुताबिक, मृतकों के नाम अक्षय 23 वर्ष निवासी बहादरपुर और लवकुश 22 वर्ष निवासी गांव बाटबस्ती जिला जींद हरियाणा है। बताया गया है कि दोनों हरिद्वार से गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे। उनके साथ दूसरी बाइक पर रितेश निवासी बहादरपुर भी साथ में था, जो हादसे की चपेट में आने से बच गया। पुलिस ने कार चालक प्रीतम निवासी जींद को हिरासत में ले लिया। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बनत के निकट हादसे में कार की टक्कर लगने से दो युवकों की मौत हुई है। परिजनों को सूचना भेज दी गई है।