फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गुड़ सप्लाई की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी, दो गिरफ्तार

Sat, 28 Feb 2026 09:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किठौर। मुर्गी फार्म और गुड़ सप्लाई की आड़ में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने राधना से दबोचने का दावा किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगो की निशानदेही पर एक तमंचा, दो ग्राइंडर और एक कटर मशीन बरामद की है। आरोपियो का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार को नंगलासलेमपुर में शहजाद के मुर्गी फार्म हाउस पर सोशल मीडिया पर चारपाई पर रखे तमंचे का फोटो वायरल हो रहा था। शहजाद गिरोह के तस्कर खालिद निवासी नंगला सलेमपुर और आबिद निवासी शाहजमाल राधना मदरसे के सामने किसी ग्राहक के इंतजार में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों लोगों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस को खालिद के मोबाइल से कुछ अवैध हथियारों के फोटो मिले। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपियों ने बताया की नंगला सलेमपुर में शहजाद मुर्गी फार्म पर हापुड से अवैध हथियार लाकर ग्राइंडर व कटर से उन्हें ठीक करने का काम करता है और गुड के डिब्बे में रखकर सप्लाई कराता है। मुर्गी फार्म पर छानबीन के दौरान तमंचे मिल सकते हैं। पुलिस दोनो लोगो को लेकर मौके पर पहुंची। फार्म में स्लैब पर गुड़ की पेटी में से एक तमंचा 315 बोर तथा ग्राइंडर और कटर मशीन बरामद की । पुलिस को देखकर शहजाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने खालिद और आबिद का चालान कर शनिवार को जेल भेज दिया। सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है की गिरोह का सरगना शीध्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें