फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप

Sat, 28 Feb 2026 09:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। तहसील क्षेत्र के गांव पाबली खास में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर प्लॉटिंग किए जाने का आरोप लगा है। इस संबंध में गांव निवासी शाह आलम ने एसडीएम और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी शाह आलम ने बताया कि पाबली खास में स्थित कब्रिस्तान की भूमि के हिस्से पर अवैध कच्ची कॉलोनी विकसित की जा रही है। आरोप है कि बिना किसी नक्शा स्वीकृति के कब्रिस्तान की भूमि पर जबरन कब्जा कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि संबंधित व्यक्ति कब्रिस्तान की भूमि का दुरुपयोग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी कई बार प्रार्थना पत्र देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्रिस्तान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें