फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विवाहिता की हत्या के मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा

विज्ञापन
सरूरपुर। गांव नारंगपुर में वर्षा के हत्या आरोपी सचिन व सुबोध। पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के नारंगपुर में विवाहिता वर्षा उर्फ तन्नू की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सचिन व ससुर सुबोध को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस ने विवाहिता के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

बीते बुधवार को गांव नारंगपुर में 22 वर्षीय वर्षा उर्फ तन्नू की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने हत्या काे आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फंदे पर लटका दिया था। आरोप है कि आरोपी शादी के बाद से ही विवाहिता को दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित कर रहे थे। मृतका के भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर दबिश दी। बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे के नामजद दोनों आरोपी नारंगपुर पुलिया के पास हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें