फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पानी के विवाद में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव अजराडा में निर्माणाधीन शौचालय के गड्ढे में पानी जाने पर हुए झगड़े में 23 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस ने छह आरोपियों को इससे पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बीते दिनों गांव अजराडा में अब्बास पुत्र इलियास अपने मकान का शौचालय का गड्ढा बनवा रहे थे। इसी बीच अब्दुल कलाम के घर का पानी बहकर शौचालय के गड्ढे में चला गया। इसी बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्षों की तरफ से लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से विभिन्न धाराओं में 23 नामजद व 20 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने शनिवार रात आरोपी फरियाद को अजराडा-मुंडाली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया और रविवार की सुबह मुसव्विर को फहीम भट्ठे के पास से गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों आरोपी नामजद थे। मुंडाली थानाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा का कहना है कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें