फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुजफ्फरनगर के युवक पर लगाया पश्चिम बंगाल से नाबालिग को अगवा कर लाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट: मुजफ्फरनगर के लिए भी ध्यानार्थ
विज्ञापन


बजरंगदल के कार्यकर्ताओं की कार्रवाई को मांग, नाबालिग और युवक को साथ ले गई बंगाल पुलिस

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मुजफ्फरनगर के नौशाद पर पश्चिम बंगाल से नाबालिग को अगवा कर ले जाने का आरोप लगा बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कार्रवाई की मांग की। परतापुर थाने पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना था कि बड़ा गिरोह नाबालिग व युवतियों को लाकर धर्म परिवर्तन की साजिश रच रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत पश्चिम बंगाल में दर्ज थी। सूचना पर बंगाल पुलिस परतापुर थाने पहुंची और लड़की और आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

परतापुर थाने पहुंचे बजरंगदल के महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जिला मिदनीपुर निवासी एक नाबालिग को मुजफ्फरनगर के कसबा शाहपुर निवासी नौशाद अगवा कर ले आया था। आरोप था कि आरोपी ने उसे नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया था। इसके बाद वह शुक्रवार रात रिठानी में किराये पर रहने के लिए कमरा ढूंढ रहे थे। इसी दौरान जानकारी होने पर बजरंगदल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे। उस दौरान आरोपी के दो साथी मौके से भाग गए थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उस दौरान उन्हें बताया गया था कि लड़की बालिग है लेकिन अब जानकारी मिली है कि वह नाबालिग है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले इसी तरह एक अन्य नाबालिग को लाकर धर्म परिवर्तन करने का मामला उत्तराखंड में भी सामने आया था। यह सब एक साजिश के तहत किया जा रहा है। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की और कहा बजरंगदल ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगा। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने पहले से शिकायत दर्ज की हुई है। सूचना मिलने पर पश्चिम बंगाल पुलिस मेरठ पहुंची और लड़की और युवक को अपने साथ ले गई है। वहां की पुलिस ही इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें