फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्टांप घोटाले के प्रकरण में पहली बार दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम की कमेटी रिपोर्ट पर हुआ था विशाल वर्मा और दो गवाहों पर मुकदमा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। स्टांप घोटाले के प्रकरण में पहली बार पुलिस ने दो नामजद आरोपी राहुल वर्मा पुत्र राजू निवासी प्रवेश विहार मेडिकल और राहुल वर्मा पुत्र महेश वर्मा निवासी रिठानी परतापुर को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि फर्जी स्टांप से रजिस्ट्री होने में दोनों आरोपी गवाह बनते थे। मुख्य आरोपी 25 हजारी विशाल वर्मा की तलाश में तील टीम दबिश दे रही हैं।
फर्जी स्टांप से रजिस्ट्री कराने का पहला मुकदमा सिविल लाइन थाने में अगस्त 2023 में दर्ज हुआ था। एडीएम वित्त व रजिस्ट्री विभाग से रजिस्ट्री कराने वालों को अर्थदंड सहित रिकवरी के नोटिस भेजने का सिलसिला जारी है। तीन महीने से पीड़ित व्यापारी लगातार डीएम-एसएसपी कार्यालय में चक्कर काट रहे थे। मामला तूल पकड़ने पर प्राक्कलन विधानसभा समिति ने संज्ञान ले लिया। डीएम दीपक मीणा ने तत्कालीन एआईजी स्टांप ज्ञानेंद्र कुमार, एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी, मुख्य कोषागार वरुण खरे और एसपी क्राइम अवनीश कुमार की संयुक्त कमेटी बनाकर जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी रिपोर्ट के आधार पर शनिवार को सिविल लाइन थाने में विशाल वर्मा और उनके ही कार्यालय में तैनात कर्मचारी राहुल वर्मा पुत्र राजू निवासी प्रवेश विहार मेडिकल, राहुल वर्मा पुत्र महेश निवासी रिठानी परतापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि फरार आरोपी के मकान को जल्द कुर्क किया जाएगा। उसकी गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें