-पुलिस आरोपियों की काफी समय से तलाश रही थी कर
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली पुलिस ने रेलवे रोड निवासी गैंगस्टर शादाब उर्फ लड्डू की 2025 में फर्जी कागजात पर जमानत कराने वाले दो आरोपी रेलवे रोड निवासी वाजिद व लिसाड़ी गेट निवासी समीर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों की काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल ने बताया कि 2025 में गैंगस्टर शादाब उर्फ लड्डू ने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की थी। पुलिस ने आरोपी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तभी से आरोपी जेल में बंद है। आरोपी शादाब लोहियानगर थाने का गैंगस्टर है। कुछ दिन बाद आरोपी वाजिद व समीर ने गैंगस्टर की जमानत कराने के लिए फर्जी कागज तैयार कराएं थे। पुलिस जांच में कागजात फर्जी पाए गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपियों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। सीओ कोतवाली का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
-