फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ निवासी युवती ने मेरठ में तैनात सिपाही पर शादी का झांसा देकर पांच वर्षों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस में सिपाही के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने युवती को जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

हापुड़ की एक कॉलोनी निवासी पीड़िता ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात छह वर्ष पूर्व सहारनपुर निवासी आरोपी कांस्टेबल से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी थी। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। आरोप है कि सिपाही शादी का भरोसा देकर पांच साल से यौन शोषण कर रहा है। पीड़िता ने सिपाही से शादी के लिए कहा। इस पर सिपाही टाल मटोल करने लगा। पीड़िता ने सिपाही के परिजनों से शिकायत की बात कहीं। सिपाही ने पीड़िता के साथ मारपीट की। पुलिस में शिकायत की बात कहने पर सिपाही ने चार साल पहले गांव के मंदिर में उससे शादी कर ली थी। सिपाही उसे किराये के मकान में रखता था। पीड़िता ने कानूनी तौर पर शादी करने के लिए कहा। सिपाही ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। सीओ कोतवाली अभिषेक पटेल का कहना है कि शिकायती पत्र के आधार पर आरोपों पर जांच की जाएगी। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें