फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकी सांसें: ट्रैक पर खड़ा था ट्रक, फाटक हो गया अचानक आ गई ट्रेन, चालक का हुआ बुरा हाल 

Tue, 10 May 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मामला देवबंद के रणखंडी मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक का है। यहां लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक ट्रक रेलवे ट्रैक पर खड़ा था कि फाटक बंद हो गया और अचानक ट्रेन भी आ गई। आगे पढ़ें पूरा मामला:-
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर खड़ा ट्रक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के देवबंद में रणखंडी रेलवे फाटक पर लापरवाही के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। एक ट्रक रेलवे फाटक पार कर रहा था। इसी दौरान अचानक गेट बंद होने लगा और सामने से ट्रेन भी आ गई। चालक इतना घबरा गया कि वह ट्रक से कूद कर भाग गया। गनीमत रही कि जिस ट्रैक से ट्रेन जा रही थी, उस तक ट्रक नहीं पहुंचा। जिससे ट्रेन निकल गई। यदि ट्रक ट्रैक पर पहुंच जाता तो बड़ा हादसा हो जाता। 

विज्ञापन


मामला रणखंडी मार्ग पर पड़ने वाले रेलवे फाटक का है। सुबह करीब 9 बजकर 55 मिनट पर फाटक खुलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ व वाहन वहां से गुजर रहे थे। अचानक कुछ मिनट बाद ही फाटक फिर से बंद होने लगा। इस दौरान एक ट्रक और कुछ अन्य वाहन चालक रेलवे फाटक के बीच में रह गए। 

यह भी पढ़ें: सीएम का खास दौरा: मुख्यमंत्री योगी आज मेरठ में, 66.71 करोड़ के कार्यों को देंगे हरी झंडी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान सहारनपुर की ओर से ट्रेन भी आ गई। इससे वहां खड़ा ट्रक का चालक घबरा गया और कूदकर भाग गया। हालांकि काफी फासला होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी। फाटक पर मौजूद गेट कीपर का कहना है कि उसने ट्रेन जाने के बाद 9.55 पर गेट खोला था। 

तीन मिनट बाद 9.58 पर गाड़ी आने की सूचना आ गई। इस दौरान फाटक पर काफी ट्रैफिक आ चुका था। आनन फानन में गेट को बंद किया गया। ट्रक को रुकने का इशारा भी किया गया, लेकिन वह भीतर आ चुका था और दोनों तरफ के गेट बंद हो चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें