फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रजबहे के अस्थायी पुल पर फंसा ट्रक, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

विज्ञापन
सरूरपुर। रजबहे पर अस्थाई पुल पर ट्रक ट्रक फंसने के बाद लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर संजय गांधी पीजी कॉलेज के सामने रजबहे पर बनाया गया अस्थायी पुल राहगीरों के लिए मुसीबत बन रहा है। शनिवार को पुल पर रोड़ी से लदा एक ट्रक धंसकर फंस गया। इस कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक लोग जाम में ही फंसे रहे।
विज्ञापन

सरूरपुर रजबहे पर सिंचाई विभाग द्वारा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लोगों के आगमन को लेकर विभाग ने सीमेंट के पाइप दबाकर एक अस्थायी पुल बनाया हुआ है। शुक्रवार को यह पुल दो बार क्षतिग्रस्त हुआ। जिसमें दो ट्रक फंस गए थे। शनिवार को भी रोड़ी से लदा एक ट्रक अस्थायी पुल पर फंस गया। इस कारण रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना पर सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से ट्रक को निकालकर पुल को मिट्टी डालकर ठीक किया। इस दौरान राहगीर जंगल के रास्ते से गुजरने को मजबूर रहे। करीब दो घंटे बाद ट्रक को निकाल कर यातायात सुचारू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें