फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में ट्रक चालक ने गोली मारकर की आत्महत्या, मरने से पहले मोबाइल में की वीडियो रिकॉर्डिंग

Fri, 18 Dec 2020 10:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के सरधना में गुरुवार को एक ट्रक चालक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। चालक का शव ट्रक में मिला है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटन की जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार मौके से एक मोबाइल व तमंचा बरामद हेआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक दीपक पुत्र मांगेराम सरूरपुर के करनावल गांव का रहने वाला था। गुरुवार देर रात में पुलिस ने उसका गोली लगा शव ट्रक से बरामद किया। उसके पास से खून से सना तमंचा भी बरामद हुआ है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक ने मरने से पहले अपने मोबाइल में एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है। बताया गया कि दीपक सरधना के भलसोना में कुछ दिन पहले हुए एक हत्या के प्रयास में वांछित चल रहा था। सीओ आर पी शाही का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें