मानसिक प्रताड़ना का आरोप
पति का आरोप है कि पत्नी लगातार अपने प्रेमी से संपर्क में रहती है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो चुका है। आए दिन घर में झगड़े होते हैं और पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी देती है।
पुलिस से कार्रवाई की मांग
पीड़ित पति ने SSP ऑफिस में लिखित शिकायत देते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि वह इस मानसिक तनाव के चलते सामान्य जीवन नहीं जी पा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP कार्यालय से संबंधित थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बयान लिए जाएंगे और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।