ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा रहे मेरठ के मवाना रोड स्थित तोफापुर गांव निवासी नायब सूबेदार अरुण यादव का ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। वह राजस्थान के जोधपुर में तैनात 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में कार्यरत थे।
लोंगेवाला बॉर्डर पर थी तैनाती
परीक्षितगढ़ ब्लॉक के तोफापुर गांव निवासी 43 वर्षीय नायब सूबेदार अरुण यादव वर्ष 2000 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बीते तीन वर्षों से वे राजस्थान के जोधपुर में 407 गन मिसाइल रेजिमेंट में तैनात थे।
परिजनों के अनुसार, 3 जनवरी को ड्यूटी के दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। अरुण यादव 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर का भी सक्रिय हिस्सा रहे थे और उनकी तैनाती लोंगेवाला बॉर्डर पर थी।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी, सरधना थाने में FIR दर्ज, बोले-सनातन के हक की बात करता रहूंगा