फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मनचले की हरकतों से परेशान छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक की हरकतों से परेशान होकर परतापुर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी निवासी बीए की छात्रा ने कोचिंग जाना छोड़ दिया। आरोप है कि युवक रोजाना उसे रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। छात्रा के भाई को इसकी जानकारी हुई तो उसने परतापुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले थाना क्षेत्र निवासी एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने ऑटो चालक की हरकतों से तंग आकर स्कूल जाना बंद कर दिया था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

परतापुर थाने में तहरीर देते हुए छात्रा के भाई ने बताया कि उसकी बहन मेरठ के एक कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह दिल्ली रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर से कंप्यूटर का कोर्स कर रही है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से विशाल नाम का युवक कोचिंग आते-जाते समय बहन से छोड़छाड़ कर रहा है। आरोप है कि तीन दिन पहले आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया था। बहन ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। विशाल की हरकतों से उसकी बहन इतना डर गई कि उसने कोचिंग जाना ही छोड़ दिया। जब भाई ने कोचिंग नहीं जाने का कारण पूछा तो छात्रा ने उसे अपनी आपबीती बताई। जिसके बाद वह परतापुर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें