फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ नहर पटरी : हटाए जाएंगे 40 हजार पेड़, जितने कटेंगे उससे ज्यादा मिर्जापुर और शिवालिक के जंगलों में लगेंगे

Fri, 02 Jul 2021 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

आठ जुलाई को 253 करोड़ का टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। वन विभाग के इस पार्ट-दो में पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
गंगनहर पटरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कांवड गंगनहर की दायीं पटरी के निर्माण के लिए वन विभाग और पीडब्लूडी ने प्रक्रिया को तेज कर दिया है। पीडब्लूडी विभाग की ओर से बुधवार को टेंडर प्रक्रिया शुरू करने के बाद अब वन विभाग पेड़ों को स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर ने डीएफओ राकेश कुमार से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग के पेड़ों से संबधित कागजात जमा करने के लिए कहा। लगभग 250 हेक्टेयर भूमि से 40 हजार पेड़ों को हटाया जाना है। इसके अलावा इन पेड़ों को मिर्जापुर और शिवालिक में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।

111 किमी के इस मार्ग में पहला कार्य वन विभाग को करना है। इसके बाद ही सड़क निर्माण कार्य पीडब्लूडी करेगा। इसी को देखते हुए आठ जुलाई को 253 करोड़ का टेंडर अपलोड कर दिया जाएगा। वन विभाग के इस पार्ट-दो में पेड़ों को स्थानांतरित करने का कार्य करेगा।
विज्ञापन


इससे पहले पार्ट में पेड़ों की गिनती की गई थी। जितने पेड़ काटे जाएंगे, उससे कहीं अधिक लगाए जाने हैं। इसी को देेखते हुए 300 हेक्टेयर से अधिक मिर्जापुर (सोनभद्र) और 140 हेक्टेयर से अधिक सहारनपुर के शिवालिक की पहाड़ियों में लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें