फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा संगनियों को दिया मोबाइल एप का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आशा संगनियों को दिया मोबाइल एप का प्रशिक्षण
विज्ञापन

मवाना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लाक मवाना व हस्तिनापुर की समस्त आशा संगनियों का मोबाइल एप आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। जिसमें एसीएमओ डा. पूजा ने आशा संगनियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
सीएचसी में मवाना व हस्तिनापुर ब्लाक की समस्त आशा संगनियों का मोबाइल एप आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ सोमवार को शुरू हुआ था। जिसमें सभी संगनियों को काम केयर एप के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। इस मोबाइल एप में आठ माडयूल (भाग) हैं। जिसमें आशा पंजीकरण, सुपरविजन और रिपोर्टिग, मृत्यु रिपोर्टिग, हाई रिस्क गर्भवती माता फालोअप, बच्चों की मृत्यु सूची आदि के विषय पर विस्तार से जानकारी और प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा संगनी मोबाइल एप का प्रशिक्षण देवेंद्र कुमार ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर मवाना, रीना सैनी ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर हस्तिनापुर के द्वारा दिया गया। राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक कार्तिकेय शर्मा और जिला स्तरीय पर्यवेक्षक हरपाल सिंह ने भी प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के अंत में एसीएमओ डा. पूजा शर्मा, सीएचसी प्रभारी डा. सतीश भास्कर ने आशा संगनियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें