फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से मोबाइल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

परीक्षितगढ़। नगर के मवी बस स्टैंड के समीप मोबाइल की दुकान में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपये कीमत के मोबाइल व अन्य सामान, गल्ले में रखे 50 हजार रुपये जलकर राख हो गए। वहीं, पड़ोस के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद परिवार के लोगों को सीढ़ी की मदद से नीचे उतार कर उनकी जान बचाई तथा आग पर काबू पाया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मवी बस स्टैंड के समीप नरेश गुर्जर पुत्र धूम सिंह के मकान में अंकित इंटरप्राइजेज के नाम से मोबाइल की दुकान है। सोमवार रात आठ बजे नरेश का पुत्र अंकित दुकान बंद कर घर के अंदर चला गया। रात करीब एक बजे अचानक शॉर्ट सर्किट होने पर दुकान में आग लग गई। आग दुकान के चारों ओर फैल गई। मकान के अंदर सो रहे परिवार के लोगों को दम घुटने पर आग लगने का पता चला। इस उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर पड़ोसी उस ओर दौडे़। लोगों ने मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखे लाखों की कीमत के मोबाइल, गल्ले में रखे 50 हजार रुपये व अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग से हुए नुकसान से पीड़ित परिवार का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह नगर के लोगों ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर दुख प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें