संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिलेभर में बाढ़ आने से कई प्रमुख मार्गों से संपर्क कटा हुआ है। जिले के दोनों नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को भी यातायात चालू नहीं हो सका। मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज के पास पानी आया तो यातायात बंद करा दिया गया।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को पानी की धार तेज हो गई है। हाईवे पर तीन फिट से ज्यादा पानी बह रहा है। बिजनौर में बाकरपुर गढ़ी के पास बुधवार को मालन नदी का तटबंध टूट गया। जिसके बाद बृहस्पतिवार को तटबंध को तोड़कर पानी बिजनौर रावली मार्ग से उतरते हुए बिजनौर-बैराज मार्ग पर पहुंच गया। जिससे यातायात पूरी तरह से बंद है। हस्तिनापुर-चांदपुर स्टेट हाईवे को भी गंगा का पानी काट चुका है। जिससे बिजनौर का मेरठ से सीधे संपर्क कट गया है। उधर, बिजनौर से कोतवाली मार्ग, पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे पर शादीपुर के पास इस मार्ग पर बान नदी का पानी आ गया। बिजनौर बैराज पर गंगा खतरे के निशान को छूकर बह रही है। शुक्रवार को गंगा बैराज पर जलस्तर 219.30 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान से 70 सेंटीमीटर नीचे है। गंगा में इस समय एक लाख 88 हजार 810 क्यूसेक पानी बह रहा है। इसके अलावा गंगा की सहायक नदियों मालन, खो, इकड़ा, बान नदियों का पानी 30 से अधिक गांवों में भरा हुआ है।
बिजनौर हरिद्वार मार्ग पर शुरू हुआ यातायात
बिजनौर से हरिद्वार वाया मंडावर मार्ग पर भी मालन नदी का पानी बहने से मार्ग तीन दिन से बंद था। शुक्रवार को मार्ग पर पानी कम होने से यातायात शुरू कर दिया गया है। यातायात शुरू होने से हरिद्वार जाने वाले लोगों को काफी राहत मिली। लोगों को सावधानी बरतते हुए मार्ग पर जाने की सलाह दी जा रही है।
किए तमाम जतन, नहीं रुका तटबंध का कटान
मालन नदी का तटबंध टूटने से मेरठ-पौड़ी हाईवे पर पानी आ गया। तमाम जतन करने के बाद भी तटबंध का कटान नहीं रुक रहा है। मालन नदी का तटबंध 60 मीटर चौड़ाई तक टूट चुका है। जिससे पानी तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, प्रशासन की ओर से कटान रोकने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कट्टे डालने सहित अन्य प्रयोग कर तटबंध को बांधने का प्रयास किया जा रहा है।
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर पानी आने के कारण हेमराज कॉलोनी के मकान में भरा पानी। संवा- फोटो : heeranagar news