सितंबर बीतने को, कम नहीं हो रही गर्मी
मोदीपुरम। सितंबर माह बीतने को है, लेकिन गर्मी कम नहीं हो रही है। बुधवार को भी दिनभर तेज धूप निकली। सितंबर की शुरुआत में बारिश से मौसम खुशनुमा बना रहा। अब माह बीतने को है लेकिन तापमान कम नहीं हो रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 57 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार चार किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
एक्यूआई स्थिर
मेरठ का एक्यूआई स्थिर बना हुआ है। बुधवार को एक्यूआई 83 दर्ज किया गया। 50 से ऊपर स्तर पहुंचने पर हवा दूषित हो जाती है। बागपत का एक्यूआई 56, गाजियाबाद का 83, मुजफ्फरनगर का 74 व शामली का एक्यूआई 70 दर्ज किया गया।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें,
एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी
सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।