फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एनसीसी में भर्ती होने के लिए दी परीक्षा

विज्ञापन
कृषक इंटर कालेज में एनसीसी कैडेटों के चयन के दौरान शारीरिक दक्षता की परीक्षा देते हुए। (स्त्रोत
विज्ञापन
मवाना। कृषक इंटर कॉलेज में जूनियर डिवीजन/विंग एवं सीनियर डिवीजन/विंग की एनसीसी भर्ती परीक्षा पूर्ण शुचिता, पारदर्शिता और कड़े अनुशासन के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
विज्ञापन

भर्ती प्रक्रिया का आयोजन कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के निर्देशन, उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के नेतृत्व, प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के संयोजन और सीएचसी के डॉ. अमित यादव के सहयोग से पूर्ण हुआ। भर्ती के दौरान पीआई स्टाफ द्वारा अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। सीएचसी के डॉ. अमित यादव द्वारा कैडेट्स का मेडिकल परीक्षण हुआ। आईक्यू टेस्ट एएनओ चंद्रप्रताप सिंह, मोहित शर्मा व द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल, सूबेदार चंचल सिंह, नायब सूबेदार शंकर सिंह शेखावत, जीसीआई कुमारी रूबी सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें