मेरठ के बिजौली स्थित खड़खड़ी टोल प्लाजा का संचालन आईआरबी कंपनी कर रही है। बदायूं-बिनावर से मेरठ बिजौली तक पड़ने वाले टोल प्लाजा जिनमें बदायूं से चंदौसी/बहजोई, (किमी 123) से संभल/अनूपशहर (किमी 102) से गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर (किमी 54) से गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल के नियम, रियायत और विशेषता
-रिटर्न ट्रिप: 24 घंटे के भीतर एक्सप्रेसवे से वापसी यात्रा पर नियमानुसार छूट मिलेगी।
-मासिक पास: स्थानीय निवासियों और नियमित यात्रियों के लिए रियायती दरों पर मासिक पास की सुविधा दी जाएगी।
-फास्टैग : सभी टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह की व्यवस्था है, जिससे बिना रुके सफर किया जा सके।
-बदायूं से लेकर मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा के संचालन की जिम्मेदारी आईआरबी कंपनी के पास है। इस कंपनी ने वाहनों की टोल टैक्स दरें जारी कर दी हैं। ये टोल दरें बदायूं से मेरठ तक पड़ने वाले टोल प्लाजा की हैं। राकेश मोघा, अधिशासी अभियंता यूपीडा।
कार / जीप / वैन / एलएमवी का यह रहेगा टोल
-अगर आप प्रयागराज (किमी 135) बदायूं से गंगा एक्सप्रेसवे से सफर शुरू करते हैं तो मेरठ खड़खड़ी टोल पर कार से 435 रुपये टोल कटेगा।
-अगर आप कार से चंदौसी/बहजोई से गंगा एक्सप्रेसवे पर मेरठ बिजौली तक की यात्रा करते हैं तो खड़खड़ी टोल पर कार से 400 रुपये टोल वसूला जाएगा।
-संभल/अनूपशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 345 रुपये टोल लगेगा।
-हसनपुर/अमरोहा से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 255 रुपये टोल लगेगा।
-गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर 205 रुपये टोल लगेगा।
| वाहन श्रेणी |
प्रयागराज से (किमी 135) |
चन्दौसी/बहजोई से (किमी 123) |
संभल/अनूपशहर से (किमी 102) |
गढ़मुक्तेश्वर/बुलंदशहर से (किमी 54) |
| कार / जीप / वैन / एलएमवी |
₹435 |
₹400 |
₹345 |
₹205 |
| एलसीवी, एजीवी, मिनी बस |
₹685 |
₹625 |
₹540 |
₹315 |
| ट्रक / बस (2 एक्सल) |
₹1375 |
₹1260 |
₹1090 |
₹635 |
| भारी वाहन (3–6 एक्सल) |
₹2105 |
₹1920 |
₹1660 |
₹965 |
| विशालकाय वाहन (7+ एक्सल) |
₹2715 |
₹2485 |
₹2150 |
₹1255 |
गाजियाबाद/हापुड़/नई दिल्ली (किमी 35) से मेरठ खड़खड़ी टोल प्लाजा तक कार से सफर करने पर सबसे कम 90 रुपये टोल देना होगा।