टोक्यो ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में एकल व मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक न आने का मलाल मेरठवासियों को रहेगा। वहीं महिला हॉकी के प्रदर्शन से भी अभी निराशा हाथ लगी है। ऐसे में महिला हॉकी टीम के पदक आने की उम्मीदों को झटका लगना लगभग तय है।
शूटिंग में सौरभ व महिला हॉकी में वंदना कटारिया को छोड़कर अब मेरठवासियों की नजरें मेरठ की तीन एथलीटों पर हैं। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों में तीनों एथलीटों सीमा अंतिल, प्रियंका गोस्वामी व अन्नू रानी से देश के लिए पदक की उम्मीद है।
एथलेटिक कोच गौरव त्यागी ने कहा खेलों को खेल की ही नजर से देखा जाए। ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जाना चाहिए। पदक आने पर भी और पदक न आने पर भी खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ानी चाहिए।
ओलंपिक में इस तरह होंगे मुकाबले
31 जुलाई सुबह 6:00 बजे - चक्का फेंक क्वालीफाई राउंड - सीमा अंतिल
2 अगस्त शाम 4:30 बजे फाइनल - चक्का फेंक में क्वालीफाई करने पर सीमा अंतिल भाग लेंगी।
3 अगस्त सुबह 5:50 बजे - भाला फेंक क्वालीफाई राउंड - अन्नू रानी
6 अगस्त सुबह 5:20 बजे फाइनल - चक्का फेंक में क्वालीफाई करने पर अन्नू रानी भाग लेंगी।
6 अगस्त दोपहर 1:00 बजे - 20 किमी. पैदल चाल में प्रियंका गोस्वामी प्रतिभाग करेंगी।