फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश : मेरठ के फलावदा में बहन के घर सो रहे युवक को गोलियों से भूना

Thu, 29 Jul 2021 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

युवक देर रात वह घर के बाहर आंगन में सो रहा था, जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक अपनी बहन के घर पर आया हुआ था। वह बुधवार को बहन के घर पर ही सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के अनुसार फलावदा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राजेंद्र अपनी बहन के घर गांव झिंझाड़पुर आया हुआ था। बुधवार देर रात वह घर के बाहर आंगन में सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर युवक की बहन और उसके परिजन बाहर की ओर भागे, जहां संजय खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। आनन फानन में परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें