फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ मेवरिक्स टीम में शामिल होने का आज अंतिम मौका

Fri, 12 Jun 2026 07:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी लीग : आज पंजीकरण कराने का आखिरी दिन, 14 से शुरू हो रहे हैं ट्रायल
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। आईपीएल के बाद अब उत्तर प्रदेश में यूपी लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 14 अगस्त से होने जा रही है। टूर्नामेंट को लेकर सभी टीमों की ओर से ट्रायल की प्रक्रिया लगभग शुरू कर दी गई है। मेरठ मेवरिक्स टीम ने ट्रायल की तिथि भी घोषित कर दी गई हैं। ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के पास आज अंतिम मौका है। रविवार से मेरठ के भामाशाह पार्क में खिलाड़ियों के ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
यूपी टी-20 लीग में मेरठ मेवरिक्स, कानपुर, लखनऊ, नोएडा, काशी और गोरखपुर लायंस की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इन सभी टीम में मेरठ मेवरिक्स और गोरखपुर लायंस की ओर से खिलाड़ियों के ट्रायल की प्रक्रिया को शुरू किया जा चुका है। मेरठ मेवरिक्स के लिए ट्रायल यहां मेरठ भामाशाह क्रिकेट मैदान में 14, 15 और 16 जून को होंगे। इसके लिए टीम प्रबंधन की ओर से भी पूरी तैयारी कर ली गई है। खिलाड़ियों के द्वारा पंजीकरण कराया जा रहा है, जो खिलाड़ी पंजीकृत होंगे वही खिलाड़ी इन ट्रायल में प्रतिभाग कर सकेंगे। कल रविवार से ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने जा रही है आज शनिवार को खिलाड़ियों के पास पंजीकरण कराने का अंतिम मौका है। इसमें पंजीकरण कराने वाले खिलाड़ी को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। यूपीसीए में पंजीकृत खिलाड़ी ही पंजीकरण करा सकेंगे। मेरठ व आसपास के जिलों के खिलाड़ियों का ट्रायल भामाशाह क्रिकेट मैदान में किया जा रहा है। इसकी पूरी जानकारी टीम प्रबंधन की ओर से अपने सोशल मीडिया हैंडल पर जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू सिंह है मेरठ मेवरिक्स के स्टार खिलाड़ी
भारतीय क्रिकेट रिंकू सिंह मेरठ मेवरिक्स के स्टार खिलाड़ी हैं और लगातार टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। इसके अलावा मेरठ की टीम में मेरठ की ही रितुराज शर्मा भी खेल रहे हैं। वह एक बल्लेबाज के तौर पर अपनी पहचान बनाए हुए हैं। इसके अलावा गाजियाबाद के माधव कौशिक जैसे खिलाड़ी टीम से जुड़े हुए हैं। मेरठ मेवरिक्स की टीम 2024 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है,। 2025 में फाइनल में उसे काशी रुद्राक्ष की टीम से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें