फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ काॅलेज और एमएमएच गाजियाबाद में होगी खिताबी भिडंत

Mon, 02 Nov 2026 06:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइलन मैच में हुई रोमांचक जंग
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। इसमें मेरठ कॉलेज मेरठ और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। आज (मंगलवार) को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में पहला सेमीफाइनल मैच एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद और एमएमएच कॉलेज गाजियाबाद के बीच हुआ। एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 218 रन बनाए। टीम की ओर से लक्ष्य ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। एमएमएच कॉलेज की ओर से जयवर्धन ने चार और युगदीप सैनी ने दो विकेट झटके। जवाब में एमएमएच कॉलेज की टीम ने 27 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसमें राघव ने सबसे अधिक 34, रन बनाए। गेंदबाजी में एचएलएम कॉलेज गाजियाबाद की टीम से हितेष और शशांक ने 1-1 विकेट और विनय ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मैच में मेरठ कॉलेज मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में जनहित कॉलेज के सामने 293 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसमें राहुल ने 87 व ईशु ने 78 और यशु प्रधान ने 50 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए जनहित कॉलेज की टीम 25 ओवर में 8 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। मेरठ कॉलेज की ओर से सार्थक ने 3 विकेट लिए। मैच के दौरान आयोजन सचिव प्रो. वीरेंद्र कुमार, डॉ. गुलाब सिंह, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. भूपेंद्र सिंह समेत आदि लोग रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें