फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अपनों की याद में कब्रों पर जलाई मोमबत्ती, आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

विज्ञापन
सरधना। कैथोलिक कब्रिस्तान में ऑल सोल्स डे पर पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना
विज्ञापन
- श्रद्धा के साथ मनाया ऑल सोल्स डे, देर रात तक कैथोलिक कब्रिस्तान पहुंचते रहे मसीही समुदाय के लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। दुनिया से विदा हो चुके अपने प्रियजनों को याद करने के लिए सोमवार को ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ ऑल सोल्स डे (आत्माओं का दिन) मनाया। नगर के लोकप्रिय रोड स्थित कैथोलिक कब्रिस्तान में सुबह से ही मसीही समुदाय के लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने अपने पूर्वजों और दिवंगत परिजनों की कब्रों की सफाई कर उन्हें फूलों और मालाओं से सजाया। मोमबत्तियां और अगरबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
नवीना महोत्सव के दूसरे दिन हर वर्ष की परंपरा के अनुसार मनाए जाने वाले इस पर्व में महिलाएं और बच्चे भी नए कपड़े पहनकर कब्रिस्तान पहुंचे। परिजनों ने कब्रों की मिट्टी को ठीक किया और साफ-सफाई के बाद फूल चढ़ाए। कई लोग अपने दिवंगत परिजनों की कब्र के पास बैठकर उन्हें याद और प्रार्थना करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथोलिक कब्रिस्तान में सामूहिक प्रार्थना सभा हुई। फादर वेलेरियन पिंटो और फादर मार्टिन रावत ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। फादर पीटर प्रकाश ने प्रभु से दया की प्रार्थना करते हुए मृत विश्वासियों की आत्मा की शुद्धि और उन्हें अनंत जीवन प्रदान करने की कामना की। कैथोलिक कब्रिस्तान में बेगम समरू के वंशजों का मकबरा भी बना हुआ है। ऑल सोल्स डे पर यहां देर रात तक लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

सरधना। कैथोलिक कब्रिस्तान में ऑल सोल्स डे पर पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें