फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर श्राफ ने कहा डॉली- I LOVE YOU, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

Thu, 08 Jun 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मेरठ की डॉली
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता टाइगर श्राफ की हीरोपंती मेरठ की डॉली के आगे फीकी पड़ गई। डॉली की नजरों का टाइगर श्राफ पर ऐसा जादू चला कि फिल्म में माइकल जैक्सन के दीवाने मुन्ना को ‘मुन्ना माइकल’ बना दिया। पढ़िए पूरी लव स्टोरी।
विज्ञापन


अभिनेता टाइगर श्राफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में हीरोइन ‘डॉली’ मेरठ की होगी। फिल्म मुन्ना माइकल में मुन्ना (टाइगर श्राफ) को मेरठ की डॉली (निधि अग्रवाल) से प्यार हो जाता है। मुन्ना-डॉली की यह मोहब्बत ही माइकल जैक्सन के दीवाने मुन्ना को मुन्ना माइकल बनाती है। मुन्ना और डॉली की जोड़ी वाली फिल्म में महेंद्र फौजी (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की भूमिका भी अहम होगी।

मुजफ्फरनगर के नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म में टाइगर श्राफ के साथ एरोबिक्स डांस करते दिखेंगे। मेरठ वालों के लिए खास बात यह है कि फिल्म में मुन्ना की प्रेमिका डॉली (निधि अग्रवाल) को मेरठ की छोरी के रूप में दिखाया गया है। बुधवार को जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ तो यूट्यूब पर धूम मच गई। लोगों की नजरें मुन्ना माइकल के डांसिंग स्टेप्स पर गईं। फिल्म का रॉकिंग म्यूजिक सुनकर कदम थिरक उठे। मूवी का ट्रेलर शुरू होते ही उसमें निधि की तस्वीरों के साथ डॉली फ्रॉम मेरठ भी लिखा आता है। ट्रेलर में मेरठ का नाम ही दर्शकों को फिल्म से जोड़ने के लिए काफी है। पहले दिन ही ट्रेलर को यूट्यूब पर लाखों हिट्स मिल चुके हैं। फिल्म जुलाई में रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्देशक शब्बीर खान हैं। शब्बीर वो निर्देशक हैं जिन्होंने टाइगर श्राफ को फिल्म हीरोपंती से डेब्यू कराया था। टाइगर के फिल्मी करियर में शब्बीर की मुख्य भूमिका हैं। हीरोपंथी के बाद टाइगर श्राफ की श्रद्धा कपूर के साथ आई फिल्म बागी के निर्देशक भी शब्बीर हैं। कमब्ख्त इश्क जैसी फिल्म भी निर्देशित कर चुके हैं। मूलत: बंगलुरु निवासी निधि की यह पहली फिल्म है। निधि मॉडल हैं, कंप्यूटर की छात्रा रही हैं। हाल में ही उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ एक गारमेंट ब्रांड के लिए एडशूट भी किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पिता के नक्शे कदम पर टाइगर

फिल्म ‘मुन्ना माइकल’
फिल्म मुन्ना माइकल के ट्रेलर में टाइगर श्राफ का फर्स्ट लुक एकदम पिता जैकी श्राफ जैसा दिखा। जैकी श्राफ अपनी फिल्मों में जिस रफ्तार, रफटफ लुक के साथ नजर आते थे, ठीक उसी तरह टाइगर भी पिता की तरह सिर पर रुमाल बांधे, लंबे बालों में सॉलिड बॉडी में नजर आए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें