बता दें कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के प्रह्लाद नगर में मंदिर के बाहर कुछ शरारती तत्वों ने मांस के टुकड़े फेंक दिए। इससे आस-पास के लोगों में आक्रोश पैदा हो गया और फिर भाजपा नेता भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर पुलिस से पहले मौके पर पहुंचे थे। तो इसलिए उन्होंने
सीओ और इंस्पेक्टर को फोन कर लताड़ लगाई। वहीं निर्देश दिए कि जिन लोगों ने यह हरकत की है। उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। विधायक के आश्वासन पर भाजपाई शांत हुए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट रघुराज सिंह का कहना है कि पुलिस कार्रवाई कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/