फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चौकी इंचार्ज ने जुआ-सट्टे पर नहीं लगाई लगाम, एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने तीन को किया लाइन हाजिर

Wed, 25 Aug 2021 04:43 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

किठौर थाना क्षेत्र में अवैध असलाह, गोकशी, खनन, गाड़ी का कटान सहित कई अवैध धंधे धड़ल्ले से चल रहे हैं। इसकी शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दो माह में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
मेरठ: एसएसपी प्रभाकर चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में जुआ और सट्टे पर लगाम न लगाने पर एसएसपी ने ललियाना चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, एसएसपी दो माह में थाने के एक दर्जन पुलिसकर्मियों को भ्रष्टाचार के आरोप में पुलिस लाइन का रास्ता दिखा चुके हैं।

विज्ञापन


किठौर थाना क्षेत्र में अवैध असलाह, गोकशी, खनन, गाड़ी का कटान सहित कई अवैध धंधे धड़ल्ले से चल रहे हैं। शिकायत पर थाना पुलिस खानापूर्ति करती आई है। इसकी शिकायत पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दो माह में कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की। मंगलवार को उन्होंने ललियाना चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव, सिपाही पंकज और शारिक को लाइन हाजिर कर दिया। इससे अन्य पुलिसकर्मियों में अफरा तफरी की स्थिति है। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी अरबिंद मोहन शर्मा कहना है कि तीन पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया।

साठगांठ का लगा था आरोप
कुछ माह पूर्व हुए मर्डर में भी ललियाना पुलिस चौकी पर साठगांठ का आरोप लगा था। इसकी जांच सीओ दौराला कर रहे हैं। वही उक्त थाने की साइफन चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर गोकशी और अवैध शराब का धंधा कराने की भी जांच चल रही है। जल्द ही दोनों मामलों की जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंप दी जाएगी। दोनों ही मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों पर गाज गिरनी तय मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें