फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप के लिए चयन

विज्ञापन
दौराला - जूडो में तीन खिलाड़ियों का हुआ चयन। स्रोत : एकेडमी
विज्ञापन
दौराला। चौधरी राजपाल सिंह स्पोर्ट्स अकादमी के तीन खिलाड़ियों का सब जूनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। 14 नवंबर को लखनऊ में आयोजित चयन ट्रायल में अकादमी के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में आराध्या का 48 किग्रा, भूमि का 44 किग्रा और शुभ शर्मा का 55 किग्रा भार वर्ग में चयन हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 12 से 16 दिसंबर तक लखनऊ के केडी सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अकादमी संचालक सत्येंद्र फौजी ने खुशी जताते हुए कहा कि यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें