नवांगत एमडीए उपाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह मलिक चार्ज लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) में विनय कुमार को नया सचिव बनाया गया है। अब तक सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे बृजेश सिंह को नोएडा में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) बनाकर भेजा गया है। वहीं, नवागत मेडा उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी सोमवार को प्राधिकरण पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया।
विनय कुमार इससे पहले वाराणसी में एडीएम प्रोटोकॉल के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृजेश सिंह का तबादला नोएडा किया गया है, जहां उन्हें विशेष कार्य अधिकारी बनाया गया है।
उधर, नवागत उपाध्यक्ष विक्रमादित्य मलिक ने भी मेडा में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही प्राधिकरण में नए सचिव और उपाध्यक्ष की तैनाती हो गई है।