उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। इससे पहले मंगलवार को भी सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
बताया गया कि बुढ़ाना में खतौली मार्ग पर भैंसाना शुगर मिल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटी व युवक को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पिता-पुत्री समेत तीन को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा
मरने वालों में रतनपुरी क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी नगमा (20 वर्ष) पत्नी मुर्तजा, नगमा की मां शहनाज (60 वर्ष) निवासी पावटी कलां झिंझाना और नगमा का देवर खालिद (25 वर्ष) निवासी कल्याणपुर शामिल हैं।
इससे पहले मुजफ्फरनगर में मंगलवार को भी एक दर्दनाक हादसा हुआ था। हादसे में पिता-पुत्री समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया था।
पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर सिखेड़ा गंग नहर के पुल पर मंगलवार को हादसा हुआ था। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री समेत तीन परिजनों की मौत हो गई थी। तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में लेकर तीनों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया था।
शामली जनपद के थानाभवन कस्बे के मोहल्ला हाफिज दोस निवासी नसीम कुरैशी (36 वर्ष) अपनी 15 साल की बेटी जुबेनिया व 13 वर्षीय भांजे अयाज को लेकर जा रहा था, इसी बीच यह हादसा हुआ। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। अयाज पुत्र मनशाद खालापार का रहने वाला था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/