फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 98 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, जब्त की जाएगी अवैध संपत्ति, लगेगा गुंडा एक्ट और गैंगस्टर

Wed, 07 Oct 2020 03:35 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • मेरठ जोन में 98 अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी 
  • अवैध ढंग से अर्जित की गई संपत्ति की जाएगी जब्त
  • गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगेगा
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने मेरठ जोन के आठ जनपदों में 98 अपराधियों को चिन्हित किया है। अपराधियों पर गुंडा एक्ट के साथ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दावा कर रही है कि अपराधियों पर गैंगस्टर (ए) की कार्रवाई के तहत अर्जित की गई संपत्ति जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन

 
जेल में बंद अपराधियों के गैंग सक्रिय हैं। इसे लेकर योगी सरकार ने प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ एक दिन कार्रवाई का अभियान चलाया। मेरठ पुलिस ने जेल में बंद कुख्यात योगेश भदौड़ा से गांव में कब्जा की गई तालाब की जमीन मुक्त कराकर करीब चार करोड़ कीमत की अवैध संपत्ति अपने कब्जे में ले ली है। वहीं, अगले दिन शराब माफिया रमेश प्रधान की भी अवैध 1.10 करोड़ कीमत की संपत्ति पुलिस द्वारा जब्त की गई। 

अपराधियों पर आधी अधूरी कानूनी कार्रवाई होने के चलते पुलिस का अभियान बंद हो गया। इसे देखते हुए पुलिस फिर से अपराधियों पर गैंगस्टर (ए) के तहत अवैध तरीके से कमाई गई संपत्ति को जब्त करने के लिए गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: मुआवजे के फेर में फंस रहा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, ये हैं किसानों की मांगें

पुलिस का दावा है कि अपराधियों पर इस कार्रवाई का असर पड़ेगा। इस कार्रवाई के बाद अधिक समय जेल में ही रहना होगा। उसकी जमानत पर भी रोक लगा दी जाएगी। जिसके चलते 98 अपराधियों को चयनित किया गया है। जिस पर मेरठ, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, गाजियाबाद, बुलंदशहर व हापुड़ में गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई हो रही है। 
विज्ञापन


अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर की कार्रवाई का अभियान जोन के आठ जिलों में चल रहा है। अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से जुटाई गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा। जेल में बंद अपराधियों को ज्यादा दिन सलाखों में रखा जा सकता है। - राजीव सभरवाल, एडीजी, मेरठ जोन

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें