फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: खून से खेली होली... बागपत में हेड कांस्टेबल की मां समेत तीन का मर्डर; नशे ने बर्बाद कर दिए तीन घर

Sun, 16 Mar 2025 11:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

बागपत के रठौड़ा गांव में हेड कांस्टेबल की मां सहित तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। होली पर्व पर गांव की परिक्रमा के दौरान हुए विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला हेड कांस्टेबल की मां और पिता पर हमला कर भागे मनीष उर्फ मोनू का शव मिला है। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के छपरौली के रठौड़ा गांव में होली पर हुए विवादों में एक के बाद एक तीन लोगों की हत्या कर दी गई। पहले गांव निवासी युवक अमित उपाध्याय (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो घंटे बाद यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल प्रिया की माता बिमलेश और पिता पर हमला किया गया। 
विज्ञापन


इसमें बिमलेश की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। इस हमले में आरोपी मनीष उर्फ मोनू (35) का भी दो गोली शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। रठौड़ा के ललित उपाध्याय ने बताया कि उसका भाई अमित पानीपत में नौकरी करता था। वह होली पर परिवार के साथ गांव आया था। 

शुक्रवार सुबह गांव की परिक्रमा शुरू होने से पहले अमित का गांव के ही सागर से झगड़ा हो गया। गांव के लोगों ने बीच-बचाव करा दिया। ललित ने बताया कि दोपहर दो बजे सागर, अपने भाई अक्षय और वंश के साथ उनके घर पहुंचा और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। 
विज्ञापन


अक्षय ने अमित की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने उसके भाई गुलबीर की पिटाई करते हुए गली में दौड़ाया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसमें अक्षय, सागर और वंश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

इसके दो घंटे बाद रठौड़ा में ही दूसरा झगड़ा हुआ। यूपी पुलिस की हेड कांस्टेबल प्रिया के घर के बाहर मनीष उर्फ मोनू उर्फ कटड़ा दोस्तों नितिन व परविंद्र के साथ खड़ा होकर गाली-गलौज कर रहा था। प्रिया की मां बिमलेश और पिता रामफल ने टोका तो आरोपियों ने दोनों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

 

उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल की मां की मौत
बिमलेश की शनिवार को दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रामफल का दिल्ली जीटीबी में उपचार चल रहा है। इस घटना में मनीष उर्फ मोनू, नितिन व परविंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

खेत में मिला आरोपी का शव
बिमलेश की हत्या में आरोपी मनीष उर्फ मोनू का दो गोली लगा शव शनिवार सुबह गांव में मलखी के खेत में मिला। मनीष के पिता जितेंद्र ने कहा कि मनीष को शुक्रवार शाम गांव के ही सागर, अक्षय, बादल, नितिन, प्रवेंद्र के साथ खेतों की तरफ जाते हुए देखा गया था। 

 

पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया केस
आरोप है कि सभी ने मिलकर मनीष की शुक्रवार रात हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने अमित और मनीष की हत्या में शामिल आरोपी भाइयों सागर व अक्षय को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव में तीन हत्या से पुलिस बल तैनात
एसपी अर्पित विजयवर्गीय और एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह भी घटना के बाद गांव में पहुंचे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: 'मैंने हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसने परिवार को बांहों में जकड़ा था', चश्मदीद की-मैन ने सुनाई पूरी कहानी


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें