मेरठ। टीपीनगर पुलिस ने होंडा बाइक शोरूम से एसी का आउटडोर और कॉपर पाइप चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस ने तीन मोबाइल, वारदात में प्रयोग की गई स्कूटी भी बरामद की है।
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि 28 जुलाई को वृंदावन एंक्लेव, शताब्दीनगर निवासी संजीव गुप्ता ने शिकायत की थी कि उनके होंडा बाइक शोरूम से किसी ने एसी का आउटडोर चोरी कर लिया, जबकि दो अन्य एसी की कॉपर पाइप लाइन काटकर क्षतिग्रस्त कर दी। टीपीनगर पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने रामलीला ग्राउंड से शाहजान, रवि और बिलाल उर्फ जेड को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया एसी का आउटडोर, तीन कॉपर पाइप, तीन मोबाइल, एक स्कूटी मिली है। संवाद