वार्ष्णेय वैश्य महिला समिति ने बच्चा पार्क आईएमए हॉल में किया आयोजन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। वार्ष्णेय वैश्य महिला समिति द्वारा बुधवार को बच्चा पार्क आईएमए हॉल में अध्यक्ष पारुल गोयल के नेतृत्व में तीज उत्सव पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पुराने गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
आयोजन के दौरान भारतीय संस्कृति, लोक परंपराओं और उत्सव का रंग देखने को मिला। कार्यक्रम का आकर्षण निशा, रेनू और मीरा द्वारा प्रस्तुत नृत्य रहा। इस पर उपस्थित महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। पारुल गोयल और दीपा ने देशभक्ति पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति देकर राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कारों का संदेश दिया, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।
पारुल, दीपा, मीरा, सुषमा, पूर्णिमा, शशि, कामिनी और रीनू सहित समिति की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। आयोजन को सफल बनाने में आशा, ऊषा, अंशू, रचना और कुसुम का विशेष सहयोग रहा।