तीसरा हादसा मंसूरपुर क्षेत्र में हुआ। बृहस्पतिवार देर रात थाना जानसठ के गांव मेहलकी निवासी धीर सिंह का पुत्र प्रदीप (23) बाइक से मुजफ्फरनगर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर मूलचंद रिसोर्ट के पास उसकी बाइक फिसल गई। सड़क पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने उसे बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। एसओ मनोज चाहल ने बताया कि परिजनों ने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई है न हीं शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन शव को अपने साथ ले गए है। प्रदीप हेलमेट नहीं पहने हुए था।
चौथा हादसा पुरकाजी क्षेत्र में हुआ। गांव फलौदा में नेशनल हाइवे पर गुरुवार की रात बाइक सवार दो युवकों की बाइक एक सांड़ से टकरा गई। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया था, जहां से दोनों को जिला अस्पताल और वहां से मेरठ रेफर कर दिया गया। जनपद सहारनपुर के गांव नांगल निवासी दीपक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे घायल मिंटू निवासी गांव फलौदा पुरकाजी की हालत गंभीर बनी हुई है।
पांचवां हादसा मीरापुर क्षेत्र में हुआ। रामराज थानाध्यक्ष राजेंद्र गिरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गांव पुट्ठी निवासी संत सिंह उर्फ आवेश (35) पुत्र प्रताप सिंह बाइक से जा रहा था। रास्ते में बाइक के असंतुलित होने से बाइक सवार किसान आवेश गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट आई। कुछ ही समय बाद आवेश की मौके पर ही मौत हो गई। घर वापस न आने पर परिजनों ने आवेश की तलाश की तो जमालपुर व टिकौला चीनी मिल के बीच किसान का शव पड़ा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। देर शाम गमगीन माहौल में युवा किसान आवेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/