फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान: लोगों ने अमर उजाला से बयां किया दर्द, कहा- 25 साल से नहीं बनी सड़क

Fri, 18 Oct 2019 05:23 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कालियागढ़ी में टूटी पड़ी सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में नगर निगम के तमाम दावों के बावजूद शहर की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। कहीं कूड़ा नहीं उठने की शिकायत है तो कहीं पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। इन्हीं सब बातों को लेकर अमर उजाला ने शहर के वार्ड नंबर 14 के कालियागढ़ी का दौरा किया तो समस्याओं का अंबार मिला। इस वार्ड में शहर और गांव का मिलाजुला क्षेत्र आता है। वार्ड के लोगों ने अमर उजाला टीम से सी ब्लॉक की सड़क पिछले 25 साल से नहीं बनने का दर्द बयां किया। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निगम पार्षद से लेकर विधायक और सांसद को अवगत करा चुके हैं। निगम पार्षद समीर चौहान ने बताया कि यह सड़क डूडा बनाएगा। प्रस्ताव पास है, लेकिन डूडा अधिकारी इसे लटकाने में लगे हैं। 

पार्कों पर अवैध कब्जे
इसी वार्ड के अंतर्गत जागृति विहार भी आता है। टीम जब सेक्टर सात पहुंची तो यहां के पार्कों में अवैध कब्जे मिले। अच्छे खासे पार्क तबेलों में तब्दील हो गए हैं। किसी ने पार्क में अपना गैराज बना लिया है तो किसी ने सामान रख लिया है। आवारा पशु भी यहां बैठे रहते हैं। लोगों का कहना है कि पार्क बच्चों के खेलने के लिए बने थे। नगर निगम ने इनमें झूले आदि भी लगवाए थे, लेकिन अब इनका बुरा हाल है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमर उजाला की पड़ताल में खुली प्रशासन की पोल, दिल्ली में आतंकी घुसपैठ, फिर भी सहारनपुर में अलर्ट नहीं

जल निकासी भी बड़ी समस्या 

जागृति विहार सेक्टर 8 में पानी निकासी की समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि नाली न बनी होने से बारिश का पानी घर में भर जाता है। मजबूरी में घर का पानी सीवर में डालना पड़ रहा है। 

पार्क पर किया कब्जा
लोगों ने यहां के पार्क कब्जा कर खुर्द-बुर्द कर दिए हैं। हमने यहां सुंदर पार्क देखकर ही मकान लिया था लेकिन आज यहां की हालत खराब हो चुकी है।
- संजय गर्ग, जागृति विहार सेक्टर 7  


बदहाल है मार्ग
कालियागढ़ी सी ब्लाक की सड़क 25 साल से नहीं बनी है। इस सड़क से रात में तो क्या दिन में भी निकलना भारी होता है। लोग काफी परेशान हैं।
- तुषार, कालियागढ़ी
विज्ञापन

जलभराव से परेशान

यहां पानी निकासी की समस्या है। एक तरफ की नाली नहीं बन सकी है। मजबूरी में घर का पानी सीवर में डालना पड़ रहा है।
- सीमा, जागृति विहार सेक्टर 8

उग रही हैं झाड़ियां
पूर्व मंडलायुक्त ने आबू नाले किनारे ग्रीन बेल्ट का विकास कराया था लेकिन इस पर झाड़ियों का जंगल उग गया है।
- अमनपाल सिंह तोमर, जागृति विहार सेक्टर 8

अधिकारी हैं उदासीन
कालियागढ़ी की सड़क निर्माण का कार्य डूडा को करना है, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से यह काम लटक रहा है। क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए पूरा दिन लगा रहता हूं। जो कमी रह गई है उसे भी जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
- समीर चौहान, निगम पार्षद वार्ड नंबर 14

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें