फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पारिवारिक विवाद में धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल

विज्ञापन
रोहटा। गांव रोहटा में विवाद के दौरान घायल मेहरबान। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। गांव रोहटा में मंगलवार को पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में बदल गया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया और गांव में दहशत फैला दी। घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोहटा निवासी कासिम की पत्नी नगमा का किसी बात पर उसके देवर साजिद से विवाद हो गया था। इसके बाद नगमा ने अपने मायके पसोंडा जनपद गाजियाबाद में परिजनों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना मिलने पर मायका पक्ष के लोग दो बाइकों से रोहटा पहुंचे और आते ही ससुराल पक्ष पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। जाते समय वह नगमा को भी अपने साथ ले गए। हमले में साजिद, उसकी पत्नी नाजमा और पिता मेहरबान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। रोहटा थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष के शाहनवाज की तहरीर पर आरिफ, अफजाल, राशिद और इकबाल निवासी पसोंडा, गाजियाबाद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में टीम गठित कर दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें