फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बरात से लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड से हमला, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव कपसाड़ में सोमवार देर रात रंजिश के चलते एक युवक पर रास्ते में रोककर हमलावरों ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है।

गांव कपसाड़ निवासी नंदू पुत्र रविंद्र सोमवार को गांव से एक बरात में शामिल होने गया था। देर रात वह बरात से लौटकर अपने घर जा रहा था। आरोप है कि वह रास्ते में पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उनमें से एक युवक ने पीछे से उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदू का आरोप है कि हमलावर उसके परिवार से रंजिश रखते हैं, जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। घायल अवस्था में वह किसी तरह थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें