इसके अलावा 49 भवनों के बाद का नक्शा स्वीकृत नहीं मिला और इनमें चल रही 32 बेसमेंट का प्रयोग व्यावसायिक गतिविधि के रूप में होता मिला। कुल 66 बेसमेंट में अवैध रूप से व्यावसायिक गतिविधि मिली। इनमें बेसमेंट में गोदाम, स्टोर, कोचिंग सेंटर, बारात घर, दुकान, जिम, लाइब्रेरी, लैब, ओपीडी और शॉपिंग सेंटर के रूप में प्रयोग होता मिला।
प्राधिकरण के प्रवर्तन दल के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव ने बताया कि दोपहर में मवाना रोड पर टीम पहुंची और यहां एक परिसर में ओकवुड जिम संचालित हो रहा था। इस पर सील लगा दी गई।
गंगा नगर में ही में डिवाइडर रोड पर बेसमेंट में संचालित पल्स जिम और गंगानगर में बेसमेंट में चल रहे डी स्क्वायर फिटनेस जिम को सील कर दिया गया। शहर भर में विभिन्न टीमों के साथ कार्रवाई की जा रही है।