फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं सहित चार की मौत, अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर

Sun, 24 May 2020 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

  • हाईवे पर घूमने निकली दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
मृतकों के घर जमा भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत में रविवार को दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। एक तरफ हाईवे पर घूमने निकली दो महिलाओं को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर एक अन्य अज्ञात वाहन की टक्कर से खेकड़ा निवासी युवक की मौत हो गई।  उधर, बिनौली क्षेत्र में एक स्कूटी सवार एक युवक की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव ट्योढ़ी निवासी रेखा शर्मा पत्नी अजय शर्मा और सुनीता पत्नी कपिल दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर आज सुबह घूमने निकलीं थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी लगने पर परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिलाओं की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


उधर, खेड़की निवासी नितिन पुत्र मोहन सुबह के समय बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक और मौत हो गई। जिले के केड़वा निवासी अंकित पुत्र कृष्णपाल सिंह स्कूटी से बिनौली रोड पर किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर गड्ढा आने से उसकी स्कूटी फिसल गई और वह गिर पड़ा हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिले में एक ही दिन में सड़क दुर्घटना में होने वाली यह चौथी मौत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें