फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोयन में खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला, फायरिंग

विज्ञापन
बडौत के लोयन गांव में भीड़ द्वारा फूंकी गई बाइक। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। लोयन गांव में खेत में काम कर रहे किसान परिवार पर कुछ लोगों ने शनिवार की शाम हमला बोल दिया। फायरिंग भी की। किसान एकत्रित हुए तो हमलावर अपनी बाइकें छोड़ फरार हो गए। आक्रोशित लोगों ने उनकी बाइकें फूंक डाली। सूचना पर सीओ और कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष ने कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा के मुताबिक कुछ दिन पूर्व अंकुर व अक्षय पुत्रगण सत्यवीर निवासी लोयन की मलकपुर गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। शनिवार को अक्षय व अंकुर अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी वक्त बाइक सवार कई हमलावर खेत में पहुंचे और उन पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग भी की। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर अपनी बाइकें छोड़कर भाग निकले। इसके बाद लोगों ने हमलावरों की बाइकों को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर सीओ आलोक सिंह, कोतवाल अजय शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

उधर, देर रात पीड़ित सत्यवीर ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें