फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Accident: हिंडन पुल पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल, अमरोहा से जा रहे थे बागपत

Fri, 01 Aug 2025 10:12 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरूरपुर में हिंडन नदी के पुल पर गुरुवार तड़के एक पिकअप वाहन हाइट गेज से टकरा गया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अमरोहा से बागपत जा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार सुबह तड़के मेरठ के सरधना-बिनौली मार्ग स्थित हिंडन पुल पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अमरोहा से बागपत की ओर जा रही एक पिकअप वैन पुल पर लगे हाइट गेज से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के ऊपर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। पिकअप में 10-12 लोग सवार थे। वाहन जैसे ही हिंडन नदी के पुल पर पहुंचा, हाइट गेज से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कई लोग सड़क पर जा गिरे।
 
मृतकों की पहचान अमरोहा जिले के काला कुआं निवासी राजपाल (44), रिंकू (30) और केसरा धनौरा निवासी ब्रह्मपाल (30) के रूप में हुई है। वहीं, रविंद्र, देवराज, अजय, टिंकू और प्रवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सरूरपुर CHC में प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हादसे की जांच शुरू की गई है। यह पुल पहले से ही क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें