फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हाईवे पर ड्राइवर को पीटा, हेल्प-हेल्प चिल्लाती रही टैक्सी में बैठी ऋषिकेश जा रही रशियन युवती

Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

टैक्सी ड्राइवर राजू ने रूस की अलजेंद्रा को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव किया था। सिवाया में एक बाइक सवार ने राजू को पीटा। राजू ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट से रूस की युवती अलजेंद्रा को लेकर ऋषिकेश जा रहे टैक्सी चालक बदायूं निवासी राजू के साथ सिवाया गांव के पास बाइक सवार युवक ने मारपीट की। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

 

राजू ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है। बृहस्पतिवार को उसने अलजेंद्रा को दिल्ली एयरपोर्ट से रिसीव किया और ऋषिकेश लेकर जा रहा था। बारिश के कारण हाईवे किनारे जलभराव हो रहा है। सिवाया गांव पहुंचने के बाद एक वाहन को बचाने के फेर में वह साइड से टैक्सी को निकालने लगा, जिस कारण उसकी टैक्सी का पहिया पानी में पड़ गया और एक बाइक सवार के ऊपर पानी चला गया। 
 
विज्ञापन

गुस्साए बाइक सवार ने उसकी टैक्सी को रोक लिया और गालीगलौज करने लगा। राहगीरों ने उसे बचाया। इस दौरान टैक्सी में बैठी रूस की महिला घबरा गई और हेल्प-हेल्प चिल्लाने लगी। थाने पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। तहरीर देने के बाद चालक ऋषिकेश के लिए रवाना हो गया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर बाइक सवार के बारे में जानकारी की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें