फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तीन डिलीवरी बॉय ले गए 15 लाख का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ऑनलाइन सामान उपलब्ध करने वाली कंपनी के तीन डिलीवरी बॉय करीब 15 लाख रुपये की कीमत का सामान लेकर फरार हो गए। उन्हें ग्राहकों को देने के लिए महंगे मोबाइल, घड़ी, ईयरपोड सहित अन्य सामान दिया गया था। ग्राहकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। यह सामान ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाया। कंपनी के अधिकारी ने ब्रह्मपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एक कंपनी के अधिकारी अभिषेक तिवारी ने पुलिस को बताया कि कंपनी के तीन डिलीवरी बॉय को बुकिंग के आधार पर सामान देने के लिए दिया गया था, लेकिन बाद में पता चला कि सामान ग्राहकों के पास पहुंचा ही नहीं। उन्होंने आशंका जताई कि डिलीवरी बॉय मोबाइल सहित अन्य सामान का गलत इस्तेमाल भी कर सकते हैं। तहरीर के आधार पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने परतापुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर गुमी निवासी रितिक, कंकरखेड़ा के जेवरी निवासी रोहित और ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रसीदनगर निवासी नवाजिश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें