फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले बेटी, फिर पत्नी, अब बेटे की मौत से टूटा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सुपरटेक ग्रीन विलेज में हत्या की वारदात के बाद ट्रांसपोर्टर सुनील शर्मा के परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। पहले ससुराल में उनकी बेटी यशोदा की मौत हुई। इसके बाद पत्नी गुड्डी ने बीमारी से दम तोड़ दिया और अब बेटे विक्की शर्मा की हत्या कर दी गई। बेटी और पत्नी की मौत से सुनील उबर भी नहीं पाए थे कि अब वह बेटे की मौत से सदमे में हैं।बिलखते हुए सुनील ने बताया कि उन्होंने बेटी यशोदा की शादी दिल्ली के उत्तराखंड एंकलेव में 20 सितंबर 2019 को सुमित से की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज नहीं देने पर 20 जून 2023 को पति सुमित, ससुर विनोद और जेठ अमित ने मिलकर यशोदा की हत्या कर दी थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सुनील की पत्नी गुड्डी शर्मा की किडनी खराब हो गई थी। लंबे समय से वह बीमार चल रही थी। इसके चलते 20 अगस्त 2023 को गुड्डी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

सुनील ने बताया कि परिवार में दो मौतों से वह पहले ही टूट चुके थे। रात को नींद भी नहीं आती है। किसी तरह छोटे बेटे विक्की ने पिता को संघर्ष के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया था। वही पिता के ऑफिस में खाना लेकर आता था और उन्हें खाना खिलवाता था। अब यह बेटा भी हमेशा के लिए साथ छोड़ गया। सुनील का बड़ा बेटा रिंकू है। वह शादीशुदा है।
-
रविवार के दिन गई पत्नी और बेटे की जान
सुनील ने बताया कि रविवार के दिन ही पत्नी की मौत हुई थी। अब इसी दिन ही विककी शर्मा की मौत हो गई। पहले परिवार ब्रह्मपुरी के शिवशक्ति नगर में रह रहा था, लेकिन अब 29 मई 2023 को सुपरटेक ग्रीन विलेज में शिफ्ट हुए हैं।
विज्ञापन


घर में था अंधेरा, रिंकू ने जलाई लाइट और आवाज लगाई
- रिंकू ने बताया कि जब वह घर पर पहुंचे तो कमरे में अंधेरा था। सभी लाइट बंद थीं। रिंकू ने विक्की को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। बाद में रिंकू ने लाइट जलाई और कमरे में जाकर देखा तो विक्की मृत पड़ा था। वहीं, पड़ोसियों को भी घटना का पता नहीं चला। पुलिस ने कुछ पड़ोसियों से बातचीत भी की।
-

मां गुड्डी की फोटो से उतरी हुई थी एक माला
- मां गुड्डी की तस्वीर भी कमरे में लगी है। इस पर माला चढ़ी थी। घटना के बाद एक माला भी गुड्डी के फोटो से उतरी हुई थी। यह माला नीचे पड़ी थी।
-
- सीसीटीवी कैमरे लगे, सुरक्षा गार्ड तैनात फिर भी भाग निकले कातिल
- सुपरटेक काॅलोनी में कोई भी कर लेता है प्रवेश, गेट पर नहीं होती कोई एंट्री
- शाम को गार्ड की डयूटी हो गई थी खत्म, रात के गार्ड ने कहा-मेरा काॅलोनी में पहला दिन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शहर की पॉश काॅलोनी सुपरटेक ग्रीन विलेज के फ्लैट में विक्की की दिनदहाड़े हत्या कर कातिल आसानी से फरार हो गए। किसी को भनक तक नहीं लगी। वारदात का पता तब चला जब विक्की का बड़ा भाई रिंकू घर पहुंचा। कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। सुरक्षा गार्ड भी हैं। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने सुपरटेक के सुरक्षा अधिकारी से बातचीत की। दिन में डयूटी करने वाले गार्ड को बुलाने के लिए कहा गया तो बताया गया कि गार्ड जा चुका है। बाद में रात की डयूटी करने वाले गार्ड को बुलाया गया। उसने बताया कि वह शाम को ही ड्यूटी पर आया है। उसने कहा कि यह मेरी नौकरी का पहला ही दिन था। घटना के बारे में उसे कुछ जानकारी नहीं है।
अब सवाल यह उठ रहा है कि सुरक्षा के दावों के बीच यहां ऐसी वारदात कैसे हो गई। इससे सुरक्षा और निगरानी के इंतजाम की पोल खुल गई है। पता चला है कि कॉलोनी में गेट पर आने-जाने वालों की कोई एंट्री नहीं होती है। इसके अलावा जिस ब्लॉक और फ्लैट में जाते हैं, वहां भी गार्ड कोई पूछताछ नहीं करते हैं। सीओ कोतवाली अमित राय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस खंगाल रही है। फोरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है। वहीं, दूसरी ओर ट्रांसपोर्टर पिंकी चिन्योटी का कहना था कि सुपरटेक ग्रीन विलेज की सुरक्षा व्यवस्था सही नहीं है। यहां पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें