फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: गैंगस्टर में दो भाइयों समेत तीन दोषियों को तीन-तीन साल की सजा, ये था मामला

Wed, 01 Nov 2023 09:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Saharanpur News : यह मामला अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को अदालत ने इरफान, गुफरान, खलील अहमद को मामले में दोषी पाते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में गैंगस्टर के मामले में दोषी पाए जाने पर अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच ने दो भाइयों समेत तीन दोषियों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषियों पर पांच-पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन


शासकीय अधिवक्ता मेघराज सिंह चौहान ने बताया कि 19 मई 2008 को कोतवाली देहात के तत्कालीन प्रभारी सुभाष राठौर ने इमरान, इरफान, गुफरान पुत्र याकूब और खलील अहमद पुत्र हबीब निवासी दाबकी जुनारदार को गिरोह बनाकर अवैध धन अर्जित करने पर गैंगस्टर का मामला दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें: UP: मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम से टकराई बाइक, पिता-पुत्री समेत तीन की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या पांच की अदालत में विचाराधीन था। मंगलवार को अदालत ने इरफान, गुफरान, खलील अहमद को मामले में दोषी पाते हुए तीन-तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया है। इनमें इमरान की मृत्यु हो चुकी है। मामले में विवेचक डालचंद प्रबोध और हेडकांस्टेबल सचिन कुमार ने सशक्त पैरवी की है।

यह भी पढ़ें: वंदे भारत ट्रेन हादसा: खुद को कोसता रहा पिता, बोला- बेटी की मान लेता तो बच जाता परिवार, उजड़ गईं तीन जिंदगियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें