फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: गांव में तनाव, पुलिस बल किया गया तैनात, दो नाबालिग आरोपी अरेस्ट, नाली के विवाद में हुई थी फायरिंग

Thu, 02 Nov 2023 08:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में पुलिस और पीड़ित की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन
मेरठ में पुलिस की गाड़ी पर पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में नाली के विवाद के बाद हुई फायरिंग और पथराव के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात की गई है। बुधवार को सीओ आशीष शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार सचिन चौधरी भी गांव में मौजूद रहे।

विज्ञापन


थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने बताया कि दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। इस मामले में पुलिस और पीड़ित की ओर से अलग-अलग रिपोर्ट कराई गई है।

बुधवार को हरिपुर निवासी राजेंद्र पुत्र नेपाल ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मंगलवार को उनका पड़ोसी जयवीर नाली को खुर्दबुर्द करा रहा था। इसका विरोध करने पर जयवीर, बिजेंद्र, रविंद्र पुत्र सीताराम, सीताराम और कालू पुत्र लज्जाराम व तीन चार लोग रात्रि करीब दस बजे उनके घर पर आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब वह जान बचाकर भागा तो आरोपियों ने फायरिंग भी की। शोर शराबा सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो सभी हमलावर भाग गए।

वहीं, मौके पर पहुंची थाना पुलिस पर पथराव और पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा ने तीन नामजद समेत आठ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसमें बताया गया है कि झगड़े की सूचना मिलने पर वह स्वयं, एसआई पुनीत पांडेय, सिपाही ओसपाल, सुरेंद्र कुमार व ड्राइवर अरुण कुमार के साथ मौके पर पहुंचे तो पथराव चल रहा था। तभी पत्थर लगने से गाड़ी का शीशा और वायरलेस सेट व एंटीना टूट गया।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
विज्ञापन

उन्होंने पथराव कर रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे भाग खड़े हुए। ऐसे में उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का भी प्रयास किया है। उन्होंने जयवीर, बिजेंदर, रविंदर सहित पांच अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बुधवार को आरोपियों के घर पर दबिश दी गई परंतु कोई हत्थे नहीं चढ़ा।

यह भी पढ़ें: Meerut: करवा चौथ के दिन जीजा संग फरार हुई पत्नी, पति ने फिर भी रखा व्रत, बोला-अब करूंगा ये प्रार्थना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें